कनाडा में पंजाबी छात्र करनवीर सिंह का कत्ल, परिवार सदमे में

by

एडमिंटन (ब्यूरो) :
कनाडा के एडमिंटन में 16 वर्षीय भारतीय मूल के विद्यार्थी करनवीर सिंह सहोता का विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। हमले के बाद करनवीर को एक सप्ताह तक एडिंटन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था एवं भारतीय समयानुसार शनिवार रात्रि 9 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक करनवीर के पिता सतनाम सिंह सहोता जिला लुधियाना के गांव बस्सियां के निवासी हैं। सहोता परिवार 18 साल पहले कनाडा जा बसा था। बच्चों में घटित हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। यह घटना 8 अप्रैल शुक्रवार बाद दोपहर 2.45 बजे एडमिंटन के फोरेस्ट हाइट्स के समीप इलाके में मैनकली हाई स्कूल के बाहर बस स्टाप पर घटी थी। करनवीर के दादा भाग सिंह तथा दादी जसविन्द्र कौर अब गांव बस्सियां में रहते हैं। भाग सिंह तथा जसविन्द्र कौर ने बताया कि उनके पोते करनवीर पर पिछले सप्ताह स्कूवल में ही विद्यार्थियों के एक समूह ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। यह हमला पहचान न होने के कारण किया गया। दरअसल हमलावर एक अन्य विद्यार्थी को मारने के लिए आए थे, जिसका लुक उनके पोते करनवीर से मिलता-जुलता था। हमलावरों में भारतीय मूल के 7 विद्यार्थी भी थे, जिन्हें कैनेडियन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पर उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई। आरोपी विद्यार्थियों ने पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया है कि उनका करनवीर के साथ कोई झगड़ा नहीं था। पहचान न होने के कारण करनवीर निशाना बन गया जबकि वह किसी अन्य छात्र को मारने के लिए आए थे। दादा भाग सिंह तथा दादी जसविन्द्र कौर ने बताया कि उनके पौत्र करनवीर का जन्म भी कनाडा में ही हुआ। करनवीर पढ़ाई एवं खेलों के क्षेत्र में बहुत आगे था। अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र करनवीर बहुत ही शांत स्वभाव का था। इस घटना को लेकर कनाडा के पंजाबी भाईचारे में भी भारी रोष पाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 400 पदों पर मेडिकल अफसरों की होगी भर्ती : इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की हुई थी भर्ती

चंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 400 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जानी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब

30 साल पुरानी पुलिस चौकी खाली… मालिक की जीत… विरोध में उतर आए लोग

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में जगह को लेकर चल रहा कोर्ट केस फैसला आखिरकार जमीन मालिक के हक में आया है। इस फैसले के बाद 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करवाया...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 फरवरी को संगरूर रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे : पुरानी पेंशन घोषणा को वास्तविक रूप से लागू करने की मांग जोरदार तरीके उठाएंगे

गढ़शंकर, 22 फरवरी: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के राज्य प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल और पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के नेता इकबाल सिंह के नेतृत्व में आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में एनपीएस के तहत...
article-image
पंजाब

सरपंच की गोली मारकर हत्या : पुरानी रंजिश का शक, परिवार ने विधायक पर भी लगाया मर्डर का आरोप

 मोगा  : बाघापुराना कस्बे में शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते पट्टो हीरा सिंह वाला गांव के निर्दलीय सरपंच को गोलियों से भून दिया...
Translate »
error: Content is protected !!