कम्युनिटी सेंटर का सांसद मनीष तिवारी ने गांव मलकपुर में किया उद्घाटन

by

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में गांव मलकपुर में नए बने कम्युनिटी सेंटर का आज उद्घाटन किया गया। इस कम्युनिटी सेंटर का निर्माण 9 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिससे गांव के लोगों को समय-समय पर होने वाले समारोहों के आयोजनों में कोई परेशानी नहीं आया करेगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हलके का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 लाख रुपये की लागत से बने इस नए कम्युनिटी सेंटर से गांव में होने वाले समारोह बिना किसी अतिरिक्त खर्च और परेशानी से आयोजित किए जा सकेंगे। इस तरह, उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ाई मैं गांव के प्रदर्शन की प्रशंसा की। जिस गांव की सरपंच एक महिला होने के साथ-साथ वह समय-समय पर कई सम्मान हासिल कर चुका है। इसी के साथ ही उन्होंने गांव के लोगों को शत-प्रतिशत कोरोना वेक्सिनेशन लगवाने की अपील की, ताकि वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गांव के विकास हेतु घोषित की गई 10 लाख रुपये की ग्रांट प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, अमरजीत सिंह सैनी सचिव पंजाब कांग्रेस, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, कुलविंदर कौर सरपंच, हरि सिंह रंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, करमजीत कौर, मनजीत कौर, बलवीर कौर (सभी पंच), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नंबरदार सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह नंबरदार, गुरमेल सिंह, करनैल सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, दीप सिंह, गुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, परमजीत सिंह और अन्य गांव वासी भी मौजूद रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर राम दयाल ने सरकारी मिडल स्कूल चक गुज्जर के बच्चों को किट व बूट किए वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अवेअरनैस मिशन हुकड़ां ब्रदर्स के नाम से मशहूर और चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राम दयाल ने आज सरकारी मिडिल स्कूल चक गुजरां के सभी विद्यार्थियों को किट...
article-image
पंजाब

थानेदार(एएसआई ) पर बेटे की तेजधारो हथियारों से हमला कर की हत्या

फरीदकोट : पंजाब पुलिस के एएसआई के जवान बेटे पर फरीदकोट की ड्रीम सिटी कॉलोनी में तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना गत रात्रि कालोनी में...
article-image
पंजाब

1 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे चलेगा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता अभियान। सभी नागरिकों – संस्थाओं से राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर ,28सितम्बर : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एक अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर का एक विशेष स्वच्छत्ता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी गावों...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!