करंट से झुलसे सतनाम का हाल सतपाल सिंह सत्ती ने जाना, आर्थिक सहायता की प्रदान

by

ऊना (28 मई)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया और उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना। सत्ती ने करंट से झुलसे लोअर बढ़ेडा निवासी सतनाम का कुशलक्षेम भी पूछा और उनके परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. निखिल सहोड़, जिप सदस्य अशोक धीमान, विनय शर्मा, खामोश जैतिक भी उपस्थित रहे।
इसके बाद सतपाल सिंह सत्ती ने आग की चपेट में आई मध्यप्रदेश की एक महिला को भी आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि दोनों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व अस्पताल प्रशासन मरीजों का उपचार कर रहा है, जिसमें दवाईयां सहित अन्य चीजें दी जा रही है, लेकिन कुछ सामान की खरीददारी के लिए पैसों की जरूरत होती है। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें आर्थिक सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय हर किसी को मदद करनी चाहिए।
जिला प्रशासन ने भी दी मदद
करंट लगने से झुलसे सतनाम की मदद के लिए जिला प्रशासन ऊना भी आगे आया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए की मदद दी गई है। प्रशासन आगे भी परिवार की भरपूर सहायता का प्रयास करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

ऊना (24 जनवरी)- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा में किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रभु की प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा पहला पड़ाव : अविनाश राय खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर : ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का किया फैसला

नई दिल्ली : सरकार ने रविवार को कहा कि उसने इसे 16 जुलाई से 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक से बीजेपी ने किया किनारा : स्पीकर से नाराजगी या कुछ और है वजह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है. यह मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा. इस...
Translate »
error: Content is protected !!