करीमपुर ध्यानी : डेरा साबरिया दरबार में करवाया सर्व धर्म सम्मेलन

by

पोजेवाल सरां। गांव करीमपुर ध्यानी में स्थित डेरा साबरिया दरबार में सूफी संत शमसूद्दीन साबरी की अगुवाई में इलाके की समुह संगत व स्व. प्रेम नाथ करीमपुर ध्यानी की के परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह वार्षिक सर्व धर्म सम्मेलन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शमसूद्दीन द्वारा संगत की मौजूदगी में दरबार में झंडे की रस्म अदा की गई। इसके बाद कव्वाल हरमेश रंगीला बलाचौर वालों तथा बाबा संतोख सिंह ने धार्मिक कार्यक्रम पेश किया। संगत को आशीर्वाद देते हुए शमशूद्दीन साबरी ने परमार्थ मार्ग के साथ जोड़ते हुए सत्संग उपदेश करते हुए कहा कि समूह कायनात को बनाने वाला एक नूर सिर्फ परमात्मा है। परमात्मा की रजा के बिना कुछ भी नहीं हो सकता। जिंदगी में मिलने वाले हर दुख तथा सुख को परमात्मा का प्रसाद समझकर अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उस अल्लाह, राम, रहीम जिसके अनेकों नाम हैं उसके द्वारा की गई देन को खुशी खुशी अपनाने से परमात्मा की खुशी को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की ओर से दी गई हर वस्तु पर उसका शुकराना व खुद की जरूरतों के लिए इंसान को सब्र रखना चाहिए। तब ही हम उस अलौकिक रूप की खुशी प्राप्त कर सकते हैं। संसार में रहे वाला इंसान ही दूसरे इंसान से पक्षपात करता है, लेकिन परमात्मा कभी किसी से भी पक्षपात नहीं करता। वह आपके कर्मों का ही फल देता है। हर सांस से परमात्मा का शुक्रिया करना हमारे जीवन का मनोरथ होना चाहिए। इस मौके पर कव्वालों तथा कथावाचकों द्वारा संगत को प्रभु के दिखाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मौके पर भारी संख्या में क्षेत्र की संगत मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत : 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था, आज अंतिम संस्कार

नंगल। नंगल के गांव विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत हो गई थी। 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
article-image
पंजाब

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गढ़शंकर में जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर 1 दिसंबर- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधीन चल रही संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार के नेतृत्व में एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!