कर्ज वसूली के लिए बैंक वालों को किसानों की गिरफ्तारी की छूट दी : किसान नेता राजेवाल

by

चंडीगढ़ : किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने बैंकों को ऋण की वसूली के लिए किसानों को गिरफ्तार करने की छूट दी हुई है। राजेवाल ने बताया कि सरकार ने सहकारी बैंकों के ऋण की वसूली के लिए धारा 67ए के तहत सहकारी संस्थाओं के मुलाजिमों को यह छूट दी है। उन्होंने इसे किसानों के प्रति भगवंत मान सरकार का धोखा करार दिया।
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलवीर राजेवाल ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद बरनाला सरकार के समय सहकारी एक्ट की धारा 67 को मुअत्तल किया गया था। डिफाल्टर किसानों से ऋण की वसूली के लिए इस धारा के तहत गिरफ्तारी की व्यवस्था है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनी जलालाबाद में धारा 67ए के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पंजाब के कई हिस्सों में किसानों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। राजेवाल ने कहा कि जो काम पिछले 35 सालों में नहीं हुआ, वह भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने एक महीने में कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मान सरकार अपना फैसला तुरंत वापस ले। ऋण की वसूली के लिए किसानों को तंग-परेशान करना बंद किया जाए, अन्यथा सरकार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि अवशेषों के सम्पूर्ण उपयोग से किसानों की आय दस गुना तक बढ़ सकती है: विवेक वर्मा”

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज़ लिमिटेड (SEDL) के चेयरमैन श्री विवेक वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत में किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी दूरदर्शी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल शिमला की जुब्बल तहसील में HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार

एएम नाथ। ​शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुड़डू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही एक HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में अभी तक चार...
article-image
पंजाब

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – एसडीएम मुकेरियां ने चालू हालात में पकड़ा निलंबित क्रशर, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

पांच चालान जारी, वाहन जब्त– खनन विभाग को आर-नोटिस की कार्रवाई के निर्देश,  डिप्टी कमिश्नर ने कहा, अवैध खनन पर जिला प्रशासन अपना रहा है जीरो टॉलरेंस नीति होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका...
पंजाब , समाचार

190 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: पुलिस चौकी प्रभारी बीनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 190 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी बीनेवाल एसआई सतविंदर सिंह ने अड्डा टिब्बियां में...
Translate »
error: Content is protected !!