कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

by

बेहतर कार्य के लिए उद्योगपतियों ने निगम के अधिकारियों को नवाजा,

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी राज्य निगम को बेहतर कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर पर रनर अप ट्राफी।

बीबीएन, 24 फरवरी (तारा) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया।निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह ने निगम के वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि निगम ने वर्ष भर पणधारियों के लिए बेहतर कार्य किया जिसके चलते मंगलवार को न्यू दिल्ली के भारत मंडपम भवन में क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच को राष्ट्रीय स्तर की रनर अप ट्राफी से नवाजा गया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि हिमाचल में पहले ईएसआईसी 8 जिलो में थी, लेकिन अब बचे हुए जिले कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर , चंबा व लाहोल स्पिति में भी लागू कर दिया गया है। प्रदेश में बद्दी में माडल अस्पताल व परवाणू में अस्पताल था, लेकिन अब कालाअंब में निगम ने अपना अस्पताल चालू कर दिया गया है। जिससे सिरमौर के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। ऊना के हरोली में भी निगम की ओर से अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है। न्यू चंडीगढ़ के भावा कैंसर सेंटर को निगम ने उद्योगों के कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए निशुल्क टाईअप किया है। जिससे अब रोगियों को उपचार के लिए भटकना नहीं पडेगा।
निगम के उपनिदेशक कर्णपाल ने नए लेबर कोड़ के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी। बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईेस गुलेरिया ने निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के लिए निगम के अधिकारियों की तारिफ की। उन्होंने बताया कि जब शुरू में बद्दी में ईएसआईसी को लेकर कामगार व उद्योगपति को जानकारी नहीं थी। उस समय तत्कालीन समाजिक सुरक्षा अधिकारी देवव्रत यादव ने हर कंपनी में पहुंच कर इसकी जानकारी मुहैया कराई। जिससे निगम की पहचान बनी और कामगारों को अब फायदा मिल रहा है। नालागढ़ की लोहा कंपनी के एक अधिकारी के बच्चे के जन्म से कान नहीं थे निगम ने उसके कृत्रिम कान लगाए गए जिस पर 19 लाख रुपये का खर्चा आया। इसके अलावा एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना हो गई थी। जिसे कंपनी सीधे प्राईवेट अस्पातल ले गए। बाद में निगम ने उक्त कर्मचारियों को उसकी उपचार के छह लाख रुपये खर्चा दिलाया।
पूर्व सहायक निदेशक देव्रवत यादव ने कहा कि वर्तमान में माडल चिकित्सलय काठा मंा जो भी स्टाफ आया है, उससे चिकित्सालय में सुधार हुआ है। जो कार्य लंबे समय से बंद थे, वह इन अधिकारियों के प्रयास से चालू हो गए है।
इनसेट
उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व सहायक निदेशक को किया सम्मानित
निगम के अधिकारियों ने बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया व पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव को उनकी उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उद्योग पतियों ने निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह, उपनिदेशक कर्णपाल व शाखा प्रंबधकअनिनव गुप्ता को सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ में चोरों ने चार सोलर लाइट बैटरियों पर किया हाथ साफ

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कृष्णगढ में दस वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर बैटरियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में स्वर्ण ऊर्जा को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का बड़ा दायरा , कांग्रेस सरकार पर्यटन विरोधी : जयराम

शिमला, भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई पै्रस वार्ता में अपना ब्यान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का अंर्तिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के टोल बैरियरों पर अब नहीं लगेगी लंबी कतारें : 6 स्थानों पर शुरू होगा फास्ट टैग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब टोल बैरियरों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी, क्योंकि सरकार फास्ट टैग आधारित प्रवेश कर भुगतान प्रणाली लागू करने जा रही है। इस प्रणाली का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी

ऊना, 5 अगस्त- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!