कला अध्यापकों के 37 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे

by

ऊना, 11 अक्तूबर – कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना द्वारा कला अध्यापकों के 37 पदों को बैच आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए जिला के समस्त रोजगार कार्यालयों द्वारा 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेन्द्र चंदेल ने दी।
इन बैच के आधार पर होगी भर्ती : देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में 5 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 पदों के लिए 31.12.2008 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2009 बैच, ओबीसी वर्ग में 1 पद के लिए 31.12.2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए अपटूडेट बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थी जो 8 अक्तूबर, 2021 के आधार पर नवीनतम आरएंडपी रुल्ज़ के अनुसार शैक्षणिक योग्यता को पूर्ण करते हैं और दर्शाए गए बैच से संबंधित हैं, वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए काउंसलिग की तिथियों बाद में निर्धारित की जाएंगी। उन्हांेने बताया कि आरएंडपी रुल्ज़ कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कनाडा तक…एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

मशहूर सिंगर, राइटर और रैपर एपी ढिल्लों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों की नेट वर्थ आपके होश उड़ाकर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में नाबालिग से छेड़छाड़,पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

बैजनाथ : हिमाचल के कांगड़ा के तहत आने वाले ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश – शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी

रोहित जसवाल। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सरकारी स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता : ADC अजय कुमार यादव

एएम नाथ। सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने...
Translate »
error: Content is protected !!