कसौली : नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा

by

सोलन : कसौली में हरियाणा के शराब के नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा। हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर पर पहुंची और बिना प्रवेश शुल्क दिए आगे पार्किंग की ओर चली गई। जैसे ही गाड़ी पार्किंग में प्रवेश करने लगी तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनसे पार्किंग का शुल्क मांगा। इस पर चारों युवक आपे से बाहर हो गए।
युवकों ने गाड़ी से बाहर उतर कर कर्मचारी से गाली गलौच की। उसके हाथ, पैरों पर डंडों से वार किया। कर्मचारी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर काफ़ी देर बाद पहुंची। तब तक चारों युवक अपनी गाड़ी लेकर भाग गए थे।
इस बारे में थाना प्रभारी कसौली यशपाल शर्मा से टेलीफ़ोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। छावनी पार्किंग के कर्मचारी रिंकू ने बताया कि उन्होंने मौक़े से पुलिस थाना कसौली में फ़ोन किया। पुलिस क़रीब पौने घंटे बाद पार्किंग स्थल पर पहुंचीं। तब तक चारों युवक पार्किंग स्थल से भाग गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों में भर-भर कर फॉर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग : फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

महीनें भर में एक भी कैबिनेट बैठक न करने वाले कर रहे दिन में दो-दो बैठकें , कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं हैं नेताओं की नहीं लेकिन अयोध्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
Translate »
error: Content is protected !!