कसौली में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ। कसौली :  कसौली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो कसौली की रहने वाली है, ने 25 अगस्त 2025 को थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका ससुर पिछले 5-6 वर्षों से जबरदस्ती करता आ रहा है। उसने बताया कि 2 अगस्त 2025 को दिन के समय जब वह घर पर अकेली थी, तो ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वह मायके चली गई और पूरी घटना अपनी मां को बताई।
शिकायत के आधार पर थाना कसौली में मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए। इसी आधार पर आरोपी सीता राम (उम्र 58 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन संकल्प सम्मेलन के लिए जाने वाले वाहनों की सूचना दें अधिकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को...
article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
article-image
पंजाब

नशे में 11 महीने की बेटी को नदी में फेंका था : कोर्ट ने दोषी पिता को 7 साल की कारावास की सुना दी सजा

मोहाली। एक दिल दहला देने वाले मामले में जिला सेशन कोर्ट ने दोषी पिता को सात सालकी कारावास की सजा सुनाई। आकाश पर अपनी 11 महीने की बेटी इशिका को अगवा करने और उसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
Translate »
error: Content is protected !!