कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

by

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब 2500 से अधिक महिलाओं ने कांगड़ा की पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान झमाकड़ा नृत्य के माध्यम से एंटी-चिट्टा का सशक्त सामाजिक संदेश दिया। यह कार्यक्रम एक मेगा कम्युनिटी डांस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा कार्निवल को केवल मनोरंजन या सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि कार्निवाल के दौरान पिछले छह दिनों में लगातार विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और नशे के विरुद्ध जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
उन्होंने कहा कि झमाकड़ा नृत्य कांगड़ा घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है और जब इसी परंपरा के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया जाता है, तो उसका प्रभाव कहीं अधिक व्यापक और स्थायी होता है। इस मेगा कम्युनिटी डांस ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला शक्ति एकजुट होकर समाज को मजबूत संदेश देने में पूरी तरह सक्षम है।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं के मन में नशा मुक्त समाज के प्रति एक साझा संकल्प विकसित हुआ है। यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का उत्सव बनकर उभरा, जिसने पूरे जिले में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं में हुए फेल, कभी बेचते थे अगरबत्ती : जानिए कौन हैं UPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले मनोज सोनी?

नई दिल्ली :  यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सड़क पर अगरबत्ती बेचने से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक का मनोज सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली, पंजाबी और बाॅलीबुड की चार संध्याओं में रहेगी धूम – तोरूल रवीश

बिलासपुर  – अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं 20, 21, 22 तथा 23 मार्च को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!