कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, घर में हुआ हंगामा : पत्नी और छोटे भाई को कमरे में साथ देखकर भड़का पति, मारपीट के आरोप

by

कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, घर में हुआ हंगामा

पत्नी और छोटे भाई को कमरे में साथ देखकर भड़का पति, मारपीट के आरो

कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद बढ़ा विवाद, क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति किसी काम से घर से बाहर गया था, लेकिन बस छूट जाने के कारण कुछ देर बाद वापस लौट आया।
घर पहुंचने पर उसे एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि उसने खिड़की से अंदर देखा, जिसके बाद वह नाराज हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अपनी पत्नी तथा छोटे भाई के साथ मारपीट की।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 तहसीलदारों और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर का तबादला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने बजट सत्र के बीच 12 तहसीलदार और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर के तबादले किए हैं। तबादला आदेशों के अनुसार विनोद कुमार को नेरवा, रवीश चंदेल को नौहराधार, गुरमीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बेटियों के महत्व को समझना : कमल किशोर शर्मा

0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले है जीवन उपहार कार्यक्रम : डा. विद्याशंकर चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!