कांगड़ा वैली कार्निवलः डीआरडीए के सभागार में होंगे कलाकारों के ऑडिशन

by

15 से लेकर 18 दिसंबर तक 11 बजे से चार बजे तक दे सकते हैं ऑडिशन

एएम नाथ। धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए डीआरडीए कार्यालय, धर्मशाला में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक ऑडिशन लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के लिए कोई भी कलाकार/गायक/प्रतिभागी उपरोक्त तिथियों में सुबह 11 से दोपहर 4 बजे के बीच डीआरडीए कार्यालय में ऑडिशन के लिए आ सकता है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर देने के लिए यह ऑडिशन रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कांगड़ा वैली कार्निवल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें डीआरडरीए के परियोजना अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नामित किए गए हैं, वहीं जिला भाषा अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन Email id: drdakan&hp@nic-in पर मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
बता दें, इस वर्ष 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 आयोजित किया जा रहा है। कार्निवल के दौरान कार्निवल को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे में चल रही एग्रो इंडस्ट्री को सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कोर्पोरेशन में मर्ज करने की मंजूरी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग को नकल को रोकने के लिए विश्वविद्यालय, बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नालागढ़, 16 जनवरी (तारा) : नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बस हादसा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घायलों का जाना हाल, दुर्घटना में 32 यात्री घायल

एएम नाथ । शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नामहोल के पास आज तड़के हुई एक दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में रातभर पुलिस का पहरा, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी व पेट्रोलिंग तेज रोहित जसवाल।  ऊना। जिला ऊना में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!