कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा न हो पाने से यह सिद्ध होता है कि संकट में है कांग्रेस : कांग्रेस का ही एक गुट करवाना चाहता था सीएम का इस्तीफा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार अपनी सरकार को स्थिर बताने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लड़खड़ा रही है, तो विपक्ष इस पर तमाशा नहीं देख सकता। यह पलटबार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा मंगलवार में की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आज प्रेस कांफ्रेंस में किया।  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके दिन में सपने देखने की बात कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे तो रात के वक्त भी नींद में सपने नहीं देखते। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा न हो पाने से यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस संकट में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस की सरकार को बिना अस्थिर किए ही हटा देगी। उन्होंने कहा कि अगर छह विधानसभा क्षेत्र के साथ अन्य तीन विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होते हैं, तो इसमें बीजेपी की ही जीत होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एबीपी-सी वोटर के सर्वे में भी बीजेपी को चारों सीट पर जीत मिल रही है। बीजेपी को 63 फीसदी वोट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे बताता है कि एनडीए अपने 400 पार के नारे को पूरा कर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को महिलाओं की इतनी ही चिंता थी, तो आखिर बजट में 1 हजार 500 के सम्मान निधि की घोषणा क्यों नहीं की।

बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 1 हजार 500 देने की बात कही। अब अभी वह आचार संहिता में 1 हजार 500 देने का जिक्र कर रहे हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस पर विचार करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भी सौंपेगी।

   जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता इन दोनों विचलित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार अपनी मजबूती की बात कर रही है। इसके पीछे कांग्रेस सरकार का डर का भाव है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस के जो सियासी हालात पैदा हुए हैं, उसके लिए बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की एक गुट ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा करवाने की कोशिश की थी।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करते हुए कहा कि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ जो नेता बैठे थे।उन्हें केंद्रीय आलाकमान ने लोकसभा चुनाव के बाद बदलाव का आश्वासन भी दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र- DC अपूर्व देवगन

कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित चंबा, 26 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाया जाएगा। यह बात आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!