कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, भाजपा अपना कुनवा संभालें

by

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भाजपा से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए।   डोडरा क्वार में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि मुझे लगता है कि बिलासपुर में कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के विधायकों की बैठक हुई होगी। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हाईकमान की मंजूरी के बाद किया जाएगा।

                     उल्लेखनीय है कि कैबिनेट में एक पद खाली चल रहा है। उधर, सोलन के पाइनग्रोव स्कूल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि बिजली वोर्ड को अब अपने पांव पर खड़ा होना ही पड़ेगा। कब तक सरकार अनुदान के सहारे बोर्ड को चलाएगी। सरकार उन्हें 2,200 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी गांव के किसानों को भी दी जा सकती है। ढाई रुपये प्रति यूनिट बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों पर खर्च होती है।
उसके बाद जनता का नंबर आता है। वहीं सरकार अनुदान भी देती है। यह बात बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सोचनी चाहिए कि पोस्ट बढ़ाकर फायदा है या उन्हें अपने पांव पर खड़ा होकर। बोर्ड के कर्मचारियों की मांगें सरकार सुनेगी, मगर उन्हें भी सरकार के बारे में सोचना होगा। कहा कि बोर्ड को दी जाने वाली अनुदान राशि को गांव के किसानों पर लगाया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

 सोलन :  ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

सोलन : युवती ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। महकमे ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!