कांग्रेस के पूर्व मंत्री भाजपा नेता हर्ष महाजन लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, शिमला से किया नामांकन

by
एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता हर्ष महाजन ने हिमाचल से भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वीरवार सुबह 10 बजे वह विधानसभा पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।
ठीक 11:30 बजे उन्होंने विधानसभा सचिव/ राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित भाजपा के अन्य विधायक मौजूद रहे।
हर्ष महाजन (हिमाचल प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देस राज महाजन के पुत्र हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चंबा में हुआ था।
उन्होंने बीकॉम कई है और एमबीए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। 7 जून 1983 को उनकी शादी उमा सिंह से हुई।
वह 1986 से 1995 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वह पहली बार नवंबर 1993 में और फिर 1998 और 2003 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए।
वह 1994 से 1998 तक संसदीय सचिव रहे और पशुपालन मंत्री (कैबिनेट स्तर पर) के रूप में कार्य किया है। 28 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। चंबा, 5 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दालों के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊना में मिला मिसाइल का टुकड़ा : पूरे जिले में हाईअलर्ट

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : – पंजाब और जम्मू कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश भी संभावित आतंकी खतरे के निशाने पर है। पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच राज्य के ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना में मनाई लोहड़ी

बच्चों ने गाए लोहड़ी के गीत, तिल गुड़ व मुंगफली से अग्नि देवता की पूजा की बद्दी, 12 जनवरी ( तारा) : नव आदर्श पब्लिक स्कूल कडुआना बद्दी में लोहड़ी उत्सव बड़े उत्साह के...
Translate »
error: Content is protected !!