कांग्रेस नेता की हत्या मामला, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी… 7 के खिलाफ एफआइआर दर्ज

by

मोगा :  धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के भिंडर कलां गांव में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य उमर सर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि घटना के कुछ घंटे बाद विदेशी गैंगस्टर मनी भिंडर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

घर के पास हुई  सिर पर  मारी थी गोलियां :  उमर सर सिंह शनिवार सुबह अपने काम पर जाने के लिए कार में घर से निकले थे। जैसे ही वे अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचे, अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और कार में सवार उमर सर सिंह पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने करीब 10 से 15 गोलियां चलाईं, जिससे उमर सर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

उमर सर सिंह मोगा में नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट भी रह चुके थे। इसके अलावा, वे पहले पंचायत मेंबर भी रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े थे।

राजनीतिक विवाद की आशंका : पिछले साल हुए ब्लॉक समिति चुनाव में उमर सर सिंह ने अपनी भाभी वीरपाल कौर को कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ाया था, और वह जीत गई थी। मृतक के परिवार का कहना है कि हत्या का पीछे का कारण इस चुनाव से जुड़ी राजनीतिक रंजिश हो सकती है।

सात लोगों पर एफआइआर दर्ज  :  पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर गांव के सरपंच इंदरपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। DSP जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जाँच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डघाम में नौवें गुरु की शहादत को समर्पित बच्चों के मुकाबले गए करवाए

गढ़शंकर, 4 नवंबर : दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम ने गांव की पंचायत के सहयोग से नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित गांव के बच्चों के लिए विभिन्न...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना : यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 19 दिसंबर:   मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस के अधिकारियों ने की पूछताछ

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया...
Translate »
error: Content is protected !!