कांग्रेस ने दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित करने की बात कर दी घोषणा पत्र में शामिल

by
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी। उसने यह वादा भी किया कि दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी।
कांग्रेस की तरफ से ‘मजबूत लोकपाल’ का वादा करना इस मायने में अहम है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ लोकपाल आंदोलन के जरिए ही राजनीति में प्रवेश किया था। केजरीवाल ने 11 साल पहले इसी मुद्दे पर 49 दिनों तक सत्ता में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे की अगुआई में दिल्ली में लंबे समय तक आंदोलन चलाया। वह अपनी शर्तों के मुताबिक जनलोकपाल कानून चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के साथ बातचीत विफल हो जाने के बाद उन्होंने खुद राजनीति में उतरने और फिर मजबूत लोकपाल कानून बनाने का वादा किया था। हालांकि, लंबे समय से दिल्ली की राजनीति से लोकपाल का मुद्दा गायब था। अब कांग्रेस की ओर से वादा किए जाने के बाद एक बार फिर इसकी चर्चा होगी।
कांग्रेस ने घोषणापत्र में यह वादा भी किया कि उसकी सरकार बनने पर छठपूजा, कांवड़ शिविरों, रामलीला और सरस्वती पूजा कार्यक्रमों के लिए सब्सिडी दी जाएगी। उसने ट्रांसजेंडर लोगों के अनुकूल सुलभ शौचालय का वादा भी किया है। उसका यह वादा भी है कि शहीद होने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिजन को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन के नेतृत्व में बंगा चौक स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारे में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित – मोहिंदर भगत*

–रक्षा सेवा कल्याण मंत्री ने सैनिक विश्राम गृह के नवीनीकरण का उद्घाटन किया -जिला रक्षा सेवा कार्यालय का दौरा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी...
article-image
पंजाब

महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई, जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास...
Translate »
error: Content is protected !!