कांग्रेस पर हमला : नेता मोदी सरकार की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे : डॉ. राजीव बिंदल

by

एएम नाथ। शिमला :  शिमला, 18 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए प्रदान की गई अरबों रुपये की आर्थिक सहायता को नकारते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के हितों की हानि कर रहे हैं।

                       डॉ. बिंदल ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक पक्के मकान गरीबों को उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह केवल एक घोषणा नहीं है, बल्कि इसकी धनराशि प्रदेश सरकार और लाभार्थियों को भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, यह स्वागत योग्य कदम है, लेकिन प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस गरीब कल्याण कार्य का स्वागत न करना, इसकी उपेक्षा करना प्रदेश के गरीबों के साथ खिलवाड़ है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के छुटभैय्ये नेता इस योजना के लाभार्थियों को घर देने में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी पक्ष का दायित्व है कि जिन लोगों के नाम पर योजना आ चुकी है, उन्हें पूरी तरह से लाभ मिलना चाहिए। डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने केलांग और लद्दाख के बीच बन रही टनल का शिलान्यास नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है और राजनाथ सिंह द्वारा 5 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वे इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्वागत नहीं करके यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें प्रदेश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की पहल पर निराश्रित बच्चों को मिला स्टेट आप चिल्ड्रन का दर्जा : कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत शुभारंभ करेंगे सीएम: पठानिया

शाहपुर, 19 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत लांचिंग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 22 अक्तूबर को शाहपुर में करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!