कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजा वड़िंग

by

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया है।

राजा वड़िंग ने कहा है कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस राज में मंत्री पद का मजा ले रहे थे और खुद कांग्रेस अध्यक्ष थे, उन्हें ऐसी बातें कहते हुए शर्म आनी चाहिए। ये लोग कांग्रेस के अध्यक्ष होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाए और अब कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।

राजा वड़िंग श्री मुक्तसर साहिब जिला परिषद उदेकरन जोन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद चुनाव में पंजाब कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 50 परसेंट सीटें जीतेगी। गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी करती नजर आ रही थीं। इसी कारण पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब यह पूरा मामला कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र : भारतीय किसान मोर्चा पंजाब की चिंताओं को किया सांझा

रोपड़ :16 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पंजाब के भारतीय किसान मोर्चा की ओर से हाईवेज के...
article-image
पंजाब

टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय...
Translate »
error: Content is protected !!