कांग्रेस में टूट का खतरा : 16 विधायकों में से कई शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे

by
झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया. झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा मंडराने लगा है।
बताया जाता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को पार्टी के तौर पर झारखंड की सत्ता में अपनी भागेदारी गंवानी पड़ सकती है.
टूट का अंदेशा निराधार नहीं है. इसके संदेश शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखा. कांग्रेस के 16 विधायकों में से अधिकांश ने समारोह से दूरी बना ली. हालांकि अभी कोई कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है. इनमें अधिकांश विधायक रांची में मौजूद रहें, लेकिन राजभवन नहीं पहुंचे. सूत्रों के अनुसार मान-मनौव्वल का दौर जारी है.  कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की कई वजहें हैं, पर दो वजहें प्रमुख हैं. पहली वजह यह है कि सामान्य जाति से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है. वैसे देखा जाये तो पूरे मंत्रिमंडल में सामान्य जाति से कोई मंत्री नहीं है. दीपिका पांडेय सिंह को ओबीसी माना जा रहा है.
दूसरी बड़ी वजह दूसरे दल से टूट करके कांग्रेस में आने वाले विधायक को तरजीह देना बताया जा रहा है और इस सबके लिए कांग्रेस से शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार माना जा रहा है. राधा कृष्ण किशोर अलग-अलग समय में दल बदलते रहे हैं. वह वर्तमान सरकार में भी मंत्री बने हैं.  मंत्री पद की शपथ लेने वाले इरफान अंसारी को लेकर कहा जा रहा है कि पिछली सरकार में उन्होंने सरकार को अस्थिर करने में किस तरह के काम किये थे, वह जग जाहिर है. पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित : धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें बच्चे : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, वर्तमान पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे अभी से ही धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य...
article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
हिमाचल प्रदेश

विक्ट्री संस्था ने डीसी राघव शर्मा को भेंट किए 2000 एन-95 मास्क

ऊना (11 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था ने आज 2000 एन-95 मास्क भेंट किए। संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री व विशाल गर्ग से मास्क उपायुक्त को दिए। उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!