कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था का जनाजा निकाला दिया जंगलराज की तरह गोलीकांड हो रहे- सतपाल सिंह सत्ती

by

ऊना: हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है और प्रदेश में जंगलराज की तरह गोलीकांड हो रहे है, यह शब्द भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहे। उन्हीनों ने कहा कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा एक के बाद एक जंगल राज की तरह ऊना जिले में लगातार गोलीकांड हो रहे हैं । सरकार की नाकामी है कि अब तो मोहल्ले के लड़ाई-झगड़े में भी गोलियां चलने लगी हैं। हत्याएं होने लगी है। फिरौती के नाम पर गोलीकांड हो रहे हैं। नगर परिषद ऊना कार्यालय में अधिकारी और पार्षद के बीच हुई हाथापाई को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्हीनों ने सुक्खू सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किए। भाजपा विधायक ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद से लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। खनन माफिया सरकार चल रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग केवल मात्र माफिया के सहायक की भूमिका अदा कर रहे हैं. कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी है और गोलीकांड ऐसे हो रहे हैं जैसे हिमाचल प्रदेश में जंगल राज चल रहा हो. अब तो गली मोहल्ले में होने वाले हल्के-फुल्के झगड़े में भी लोग गोलियां चला कर हत्याएं करने में लगे हैं. कांग्रेस के राज में लोगों से फिरौतियां मांगी जा रही है और फिरौती नहीं देने पर गोलियां चलाई जा रही हैं. आधी रात को पंजाब के गुंडे बुलाकर स्थानीय लोगों पर हमले करवाए जा रहे हैं।कांग्रेस राज में लोकतांत्रिक प्रोटोकॉल की भी धज्जियां उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। नगर परिषद जो एक स्वतंत्र संस्था होती है, वहां पर भी राजनीतिक नेता दखल देकर अपने चाव पूरे करने में लगे हैं। जिन नेताओं की नगर परिषद के विकास में कभी कोई सहभागिता नहीं रही, वह अपने नाम के पट्टे लगवाने के लिए बिना किसी हैसियत के राजनीतिक दबाव से दखलअंदाजी कर रहे हैं। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को नगर परिषद से वेतन दिया जा रहा है। वह भी बाहरी लोगों के दलाल बने फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी हदों को पार न करें। यह सरकार कितने दिन चलेगी, खुद इस सरकार में शामिल लोगों को भी नहीं पता है। ऐसे में अधिकारियों को किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने से पहले सोच लेना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में अब नहीं मिलेगी क्रशर यूनिट लगाने की अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ऊना की सीमाएं स्थाई हो चुकी हैं और अब निगम क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीमों को हर समय आपदा से निपटने के दिए निर्देश :

ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला मुख्यालय पर गत दिनों भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुक्सान को मध्यनज़र समय पर राहत सामग्री तथा अवरूद्ध हुए रास्तों को पुनः बहाल...
Translate »
error: Content is protected !!