काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर 27 सितंबर को लगाया जाएगा : सुभाष मट्टू

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह स्मारक पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में 17वां रक्तदान शिविर 27 सितंबर को होटल पिंक रोज, गढ़शंकर में लगाया जाएगा। इस शिविर का आयोजन बी.डी.सी नवांशहर के तकनीकी सहयोग से किया जाएगा।बीबी सुभाष मट्टू ने क्षेत्र के रक्तदाताओं, मोटिवेटरों और युवाओं से अपील की कि वे शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बैठक में दर्शन सिंह मट्टू, प्रिंसिपल बिक्र सिंह, डॉ. लखविंदर कुमार, रॉकी मोला, हैप्पी साधोवाल, डॉ. सुरेश विज, राजिंदर सिंह, हरदेव राय, परमेंद्र सिंह, दविंदर कुमार, शिंदा गोलियां, पलविंदर सिंह, हरनेक सिंह बंगा और अवतार सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
article-image
पंजाब

ठगे 31 लाख रुपये….नकली शेंगेन वीजा थमाने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया है। रविंदर पर आरोप है कि इसने दो युवकों को नकली शेंगेन वीजा...
article-image
पंजाब

ज़िला उद्योग केंद्र ने करवाई आरएएमपी योजना के तहत मेगा क्षमता निर्माण कार्यशाला

होशियारपुर, 21 जनवरी: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब की ओर से आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) के सहयोग से तथा विश्व बैंक के समर्थन से आज जिला उद्योग केंद्र, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

संदिग्ध व्यक्ति को ड्रग मनी के रूप में ₹10 हजार के साथ पकड़ा

अमृतसर : जिले 20 अप्रैल 2024 को, बीएसएफ खुफिया विंग ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर जिले के एक सीमावर्ती गांव में एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन चलाया।...
Translate »
error: Content is protected !!