*काठगढ़ शिव मंदिर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव भव्य रूप से संपन्न*

by
*कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, *विधायक मलेंद्र राजन भी विशेष रूप से रहे उपस्थित*
एएम नाथ। इंदौरा, 27 फरवरी। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक काठगढ़ शिव मंदिर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन आज हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने काठगढ़ शिव मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंदिर न केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर भी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश में मंदिरों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ऐतिहासिक काठगढ़ मंदिर के विकास कार्यों में भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों का बड़ा योगदान रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण, विकास और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दे रही है।
कृषि मंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंदिर प्रशासन,उपमंडल प्रशासन और पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भव्य शोभायात्रा में भाग लिया।
कृषि मंत्री ने मंदिर समिति द्वारा आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है, जो जल्द ही मंदिर प्रशासन को प्रदान कर दी जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काठगढ़ शिव मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
May be an image of 14 people
विधायक ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से इंदौरा से काठगढ़ तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इससे पूर्व, प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मंदिर समिति द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव कुमार, तहसीलदार अमनदीप, अतिरिक्त निदेशक कृषि राहुल कटोच, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण पठानिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, ज्वाली नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र राजू, कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी, मनु शर्मा, मंदिर सुधार सभा के उपप्रधान अजीत सिंह, युद्धवीर सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता और कुप्रबंधन ने प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचाया नुक़सान : जयराम ठाकुर

मेडिकल डिवाइसेज पार्क के निर्माण को ठप कर प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचा रहे हैं चोट सुख की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल किया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में आम आदमी के लिए रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुख्खू

एम्स चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी हुई, कागज रहित प्रयोगशाला का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने स्वचालित प्रयोगशाला के लिए 23 करोड़ रुपये और छात्रावास के लिए 11 करोड़ रुपये की घोषणा की एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम देगा पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त व सस्ती दरों में लोन

धर्मशाला, 30 अगस्त : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!