कार्य आरंभ नहीं होने पर फंड्स करें वापिस, DC हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर पोर्टल पर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और जिन कार्यों को शुरू नहीं किया गया है उसके फंड्स वापिस करने के लिए कहा गया है।
इस बाबत शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागर में प्लानिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी तथा आगामी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट एमआईएस पोर्टल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग के तहत चले रहे विभिन्न विकास कार्यो की नियमित समीक्षा करें ताकि सभी कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सांसद निधी को लेकर ई-साक्षी पोर्टल तैयार किया गया है तथा उसकी रिपोर्टिंग भी इसी पोर्टल के माध्यम से करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।
इससे पहले जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्लानिंग के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट तथा उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, मृदा संरक्षण विभाग, हिम उर्जा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युग हत्याकांड : 2 दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

एक आराेपी बरी, परिजन फैसले से निराश, सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे न्याय के लिए गुहार एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को उम्रकैद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024 25 के दौरान आईटीडीपी के तहत भरमौर में खर्च होंगे 48.2 करोड रुपए – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। चंबा ,2 अगस्त :   जिला चंबा के उप मंडल मुख्यालय भरमौर में एकीकृत जनजाति विकास परियोजना (राज्य योजना मद) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चम्बा की सुप्रीत कौर एमबीबीएस परीक्षा में विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे : डॉ. पंकज गुप्ता एएम नाथ। चम्बा :  गत दो वर्षों में पंडित जवाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने दी जानकारी : शुक्रवार दोपहर 3.30 के बाद शिमला पहुंचेगे

शिमला । पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने जानकारी दी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!