कार की टक्कर से एक घायल : चालक विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 6 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में शिवदीप सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए कार चालक के विरुद्ध धारा 281,123(ए),125(बी) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिवदीप सिंह पुत्र अनत सिंह निवासी सड़ोया , थाना पोजेवाल स भ स नगर ने गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 1 फरवरी की रात 10 बजे सैला पेपर मिल में ड्यूटी करने के बाद अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 32 डी 8986 पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था और जब वह रोड़मजारा गांव के पास पहुंचा तो श्री आनंदपुर साहिब साइड से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी जिसके कारण वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिवल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया। उसने बताया कि घटनास्थल पर कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया था और उसके बेटे को पता चला है कि कार को राजन पुत्र शामलाल निवासी टोरोवल थाना पोजेवाल चला रहा था और उनसे हमारी राजीनामा की बात चल रही थी जो पूरी नही हो सकी। शिवदीप सिंह की शिकायत पर थाना गढ़शंकर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गैंगस्टर के पांव में लगी गोली : पुलिस से बचकर भागने के लिए पुलिस पर कर दी थी फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी की फायरिंग

फिरोजपुर : तलवंडी भाई चौक पर शुक्रवार सुबह गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर गुरप्यार सिंह के पांव में गोली लगी है, पुलिस ने जख्मी हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस के अधिकारियों ने की पूछताछ

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20...
article-image
पंजाब

गिद्दरबाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान का राजा वडिंग और भारतीय जनता पार्टी नेता मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गिद्दरबाहा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा. सीएम मान ने उनपर गिद्दरबाहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मार्थ अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

रोहित भदसाली।  हमीरपुर  :  राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!