कार से मारी टक्कर : तलवार लेकर पीछा किया, अमृतसर में कारोबारी से लूटा सोना

by

अमृतसर : दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर की एक गली में कुछ बदमाशों ने एक सुनाप पर धारदार हथियारों से हमला किया।

पहले उन्होंने सुनार की बाइक को कार से ठोका और फिर हथियार लेकर उसके पीछे भागे। बदमाशों ने इतनी तेजी से इस घटना को अंजाम दिया कि आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

जिस सुनार के साथ यह घटना हुई है उनका नाम मुख्तियार सिंह है। वह उस समय किसी काम से स्कूल के पास जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद जैसे ही वह खड़े हुए, उन्हें पीछे से आते हुए हमलावर दिखे। उनके हाथ में किरपान थे। हमलावरों ने उनके पीछे भागकर उन्हें घेर लिया और जब मुख्तियार सिंह ने विरोध किया तो उन्होंने किरपान से उन्हें डराया। इस घटना में बदमाशों ने मु्ख्तियार सिंह से 425 ग्राम सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

वीडियो वायरल

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर कैद हो गई। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रही है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित की बाइक को पहले कार पीछे से टक्कर मारती है और उसके बाद कुछ हमलावर कार से बाहर निकलते हैं। जब वह उठे तब हमलावर उनकी तरफ आ रहे थे। उन्हें देखकर मुख्तियार सिंह वहां से भागे। आसपास कुछ लोग भी मौजूद थे और जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कुछ हमलावर सुनार का पीछा करते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद गली में जाकर हमलावरों को घेर लिया।

घायल हुआ सुनार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में पीड़ित सुनार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। आरोप है कि कॉल करने वाले उससे रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने पहले ही पुलिस को दे दी थी। आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी ना देने की वजह से ही इस लूट और हमले को अंजाम दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले एक महीने में पंजाब में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पंजाब में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष पंजाब में खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छिंज छराहा की मेला व सभ्याचार मेला संपन्न : डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव अचलपुर मजारी में करवाए जाते एतिहासिक छिंज छराहा की मेले के दौरान बीत बलाई कमेटी व बापू कुंभ दास सपोर्ट्स क्लब द्वारा करवाया सभ्याचारक मेला संपन्न हो गया। जिसमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
article-image
पंजाब

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : दो ‘बड़े बदलाव’ भी

अमृतसर : 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही...
Translate »
error: Content is protected !!