काली फिल्म व काले शीशों वाले वाहनों पर बद्दी पुलिस की सख़्त कार्रवाई

by

बीबीएन, 7 फरवरी (तारा) : सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार पूरे पुलिस जिला बद्दी में लगातार चलाया जा रहा है और बद्दी पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह के दौरान काली फिल्म लगे कुल 20 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं। काली फिल्म का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है, साथ ही आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत काली फिल्म का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
बद्दी पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख़्ती आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के वर्ष-2026 का कैलेंडर जारी किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित के कैलेंडर वर्ष-2026 का विमोचन किया। बैंक के अध्यक्ष राम चन्द्र पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पहले दिन 69 किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : 25 मई तक होगी गेहूं और कच्ची हल्दी की खरीद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को होगा लाभ

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और हल्दी के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार ने इन फसलों की खरीद वीरवार से आरंभ कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर फिर से दरका पहाड़… ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही

एएम नाथ । मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे। इस कारण हाईवे बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब...
Translate »
error: Content is protected !!