काल सैंटरों व बी.पी.ओ इंडस्ट्रीज में कैरियर बनाने संबंधी 1 जून को होगी कैरियर टॉक

by

होशियारपुर : पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 1 जून को सुबह 11 बजे कैरियर इन काल सैंटर/बी.पी.ओ इंडस्ट्री के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉॅक की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि इस कैरियर टॉक में एस.आर डिजीटल सर्विसेज के अध्यक्ष श्री राजविंदर सिंह बोपाराए की ओर से संबोधित किया जाएगा, जिसमें काल सैंटरों व बी.पी.ओ. इंडस्ट्री में प्रार्थी किस तरह अपना कैरियर बना सकते हैं संबंधी जानकारी दी जाएगी।
यह कैरियर टॉक रोजगार विभाग के फेसबुक पेज के लिंक www.facebook.com/PGRKAM पर लाइव चलेगा। इस कैरियर टॉक में डी.ए.वी कालेज होशियारपुर के विद्यार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में उपस्थित होकर हिस्सा ले रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा जो भी प्रार्थी इस कैरियर टॉक का फायदा लेना चाहते हैं, वे घर बैठे ही अपने फेसबुक अकाउंट से रोजगार विभाग के फेसबुक पेज www.facebook.com/PGRKAM को फालो कर इस कैरियर टॉक में हिस्सा लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व रक्तदान दिवस मौके रक्तदान संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर : विश्व रक्तदान दिवस के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 14 जून से 14 जुलाई तक विश्व रक्तदान महीना मनाया जा रहा है। रक्तदान माह के तहत आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रक्तदान...
article-image
पंजाब

Apeejay College Focuses on Skill-Based

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 21 : Dr. Neerja Dhingra, Principal of Apeejay College of Fine Arts, Jalandhar, shared detailed information about the institution’s academic vision, skill-based programmes and career-oriented approach during a special discussion with...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से लाया जा रहा था आरोपी : सीआईए स्टाफ की हिरासत में बदमाश की तबीयत खराब होने पर मौत, आरोपी पर कई मामले थे दर्ज

गुरदासपुर : गुरदासपुर सीआईए स्टाफ की हिरासत में एक बदमाश बलकार सिंह की मौत हो गई है। आरोपी जम्मू कश्मीर से भागकर अपने यहां रिश्तेदार के घर पर छिपा था। पुलिस होशियारपुर से गुरदास...
Translate »
error: Content is protected !!