किन्नौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, चार गंभीर घायल

by
एएम नाथ। किन्नौर :   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बीते दिन देरशाम को पेश आया हुआ है। हादसे की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली हुई है। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रुआ गांव में बोलेरो कैम्पर (HP 25C-2009) खाई में गिरने से दो की मौत, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में हादसे के समय 6 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान संदीप (25) पुत्र सुंदर लाल निवासी ब्रुआ तथा संजीव पुत्र लक्ष्मी भगत निवासी ब्रुआ के रूप में हुई है। घायलों में परमवीर पुत्र बुद्धि, विपिन पुत्र किशोरी, कुशाल पुत्र सुबीर दास तथा मुकेश पुत्र किशोरी शामिल है। सभी ब्रुआ निवासी बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच गांवों के गणमान्य को किया सम्मानित

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के पाचं गांवो के गणमान्यो को शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा दुआरा अजोजित समागम में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेहतपुर वसदेहडा तहसील के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

एएम नाथ। मंडी राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण पर रोक लगायी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण को राज्य की स्थानांतरण नीति को उल्लंघन बताते हुए रोक लगायी। प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पासंग डोलमा की हाल ही में...
Translate »
error: Content is protected !!