किराएदार ने मकान मालिक को बांधकर पीटा जाता घर का सामान लूटने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

by
माहिलपुर- किराएदार द्वारा अपने साथियों की सहायता से मकान मालिक को बांधकर पीटने व घर का सामान चोरी कर लेजाने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में इंद्रजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह वासी मुगोवाल हाल वासी बलाचौर जिला नवाशहर ने बताया कि उसने अपने पुश्तैनी घर से दो कमरे चार वर्ष पहले परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह वासी रविदास नगर होशियारपुर को किराए पर दिए थे। उन्होंने बताया कि पांच छह महीने किराया देने के बाद उन्होंने किराया देना बंद कर दिया व घर पर अवैध कब्जा कर रहने लगी। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को वह अपने घर मे बने धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया था और इस दौरान परमजीत कौर ने फोन कर बुलाये साथियों की सहायता से उसके साथ मारपीट की ओर उसके घर से एलसीडी, मोबाइल फोन, एयरकंडीशनर, फर्नीचर व अन्य सामान चोरी करके ले गए। उसने पुलिस को गुहार लगाई की उसके साथ मारपीट करने व उसके घर से सामान चोरी करके ले जाने वालों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। माहिलपुर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के बयान पर परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह, प्रियंका पुत्री परमजीत कौर वासी रविदास नगर होशियारपुर, चरनजीत कौर पत्नी जीत, जतिंदर उर्फ सनी पुत्र जीत वासी ड़रोली थाना आदमपुर व मनी सहित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता...
article-image
पंजाब

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर पंजाब में लड़कियों ने बाजी मारी

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर पंजाब में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम के दौरान टॉप...
Translate »
error: Content is protected !!