किराये के कमरे में मिली मृत महिला : आरोपी निकला पति, सीसीटीवी में हुया कैद, ग्रिफ्तार

by

रामपुर बुशहर :  शिमला के रामपुर के डकोलढ़ में कमरे में युवती की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों ने शक जाहिर किया था कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती और उसकी हत्या हुई है।

पुलिस ने जब जांच की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति युवती के कमरे में जाता हुआ और आता हुआ दिख रहा है। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व्यक्ति युवती का पति है और दोनों का तलाक का केस भी चल रहा था। आरोपित की पहचान 25 वर्षीय सुशील निवासी गांव व डाकघर देवठी तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

डाकघर नोगली में कार्यरत अंजली निवासी तकलेच का शव 14 अगस्त को डकोलढ स्थित किराये के कमरे में मिला था। अंजली की शादी देवठी निवासी सुशील से हुई थी।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। रामपुर पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कटिब्ध है और कहा कि रामपुर क्षेत्र में अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत विकसित होगा पोंग बांध क्षेत्र : क्षेत्र के अनुरूप हो पर्यटन गतिविधियों का विस्तार, स्थानीय संस्कृति और विरासत को मिले पहचान- डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 3 नवम्बर। पोंग बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ लगती जगहों के अनुरूप गतिविधियों को विकसित और बढ़ावा देने की जरूरत है। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट एएम नाथ। धर्मशाला  : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उबाल के बीच सुक्खू-विक्रमादित्य ओक ओवर में मिले, एक साथ सचिवालय पहुंचे

एएम नाथ : हिमाचल में सियासी हलचल के बीच आज सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही : हर्षवर्धन चौहान का दावा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो...
Translate »
error: Content is protected !!