किश्तवाड़ की तर्ज पर हेचरी विकसित की जाएंगी : केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में भी किश्तवाड़ मॉडल पर आधुनिक हेचरी विकसित की जाएंगी, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि हाल ही में अपने जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) दौरे के दौरान उन्होंने मुगल मैदान स्थित हेचरी का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत अध्ययन किया।
विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के धारकण्डी क्षेत्र को ट्राउट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 3.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई हेचरियों के विकसित होने से क्षेत्र में मत्स्य पालन को मजबूती मिलेगी। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन को 9 जून तक भेजे जा सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की प्रियांशु खाती ने दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी-स्थानीय निकायों में वार्डों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने खिलाया जहर – मौत : बेटा हुआ तो खुशी में दी पार्टी…जश्न में पिता को दोस्तों ने खिलाया जहर

मोगा ।। मोगा से हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां घर में बेटे का जन्म हुआ तो पिता से उनके दोस्तों ने पार्टी मांगी, जिस पर पिता राजी हो गया। बताया जा रहा दोस्तों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
Translate »
error: Content is protected !!