*किसानों की चिंता और प्राकृतिक खेती को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया की संवेदनशील पहल*

by
*खुद खेतों में उतरे, वैज्ञानिकों के साथ की मंथन बैठक, किसानों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने का संकल्प*
एएम नाथ। शाहपुर, 23 जुलाई ।  उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि व्यवहार से किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने स्वयं खेतों में उतरकर खेती की और किसानों को यह संदेश दिया कि प्राकृतिक खेती से न केवल आय बढ़ाई जा सकती है, बल्कि परिवार की सेहत को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
*खेतों में वैज्ञानिकों संग मंथन*
अपने निवास स्थान के समीप खेतों में स्वयं खेती करते हुए विधायक पठानिया ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन कुमार, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद शर्मा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राहुल कटोच, और वैज्ञानिक डॉ. दीप कुमार के साथ मिलकर किसानों की आयवृद्धि के लिए गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में यह तय किया गया कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कारणों की पहचान कर त्वरित समाधान लागू किया जाएगा।
*नुकसानदायक घास के उन्मूलन पर निर्देश*
कुछ दिन पहले रेहलू, दरगेला और ठम्बा क्षेत्र में हानिकारक घास की समस्या को देखते हुए विधायक पठानिया ने कृषि विभाग को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों को जागरूक किया कि धान के खेतों में इस घास को 24-D ईथायल दवा से तथा खाली क्षेत्रों में ग्लाइफोसेट या पैराक्वायर दवाओं से समाप्त किया जा सकता है। इस घास को स्थानीय भाषा में एलिगेटर, नाली घास या दूधली घास कहा जाता है।
*प्राकृतिक खेती को दिया बढ़ावा*
विधायक केवल पठानिया ने खुद अपने खेतों में बैगन, भिंडी और तोरी जैसी सब्जियाँ उगाकर यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि थोड़ी सी मेहनत और प्राकृतिक खेती के जरिए आम आदमी भी आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हर किसान अपने आँगन या खेत में मौसमी फल और सब्जियाँ उगाए तो न केवल उसकी आय बढ़ेगी, बल्कि परिवार का स्वास्थ्य भी सुधरेगा।
*शाकवाटिका से प्रेरणा का संदेश*
पठानिया ने अपनी शाकवाटिका में प्राकृतिक विधि से उगाई गई सब्जियों को दिखाया और बताया कि वे किसी भी रासायनिक खाद या कीटनाशक का उपयोग नहीं करते। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करें ताकि मिट्टी, वातावरण और मानव स्वास्थ्य तीनों का संतुलन बना रहे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में DC ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों संग किया आत्मीय संवाद

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला स्थित राम मंदिर से नेता प्रतिपक्ष बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी : कल राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी होगी पूरी दुनिया : जयराम

व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा दौर आज तक प्रदेश ने नहीं देखा एएम नाथ। मण्डी:   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को वह ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतज़ार सैकड़ों करोड़ लोग पांच सौ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

एएम नाथ। बिलासपुर एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है।...
Translate »
error: Content is protected !!