किसानों को तोहफा, धान की खरीद अवधि 15 दिसम्बर तक बढ़ी

by

ऊना 30 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2021-22 के खरीफ मार्केटिंग सीजन में धान की खरीद की अवधि को 15 दिसम्बर तक बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास, कृषि, मत्स्य, पशुपालन मंत्री Virender Kanwar ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए धान की खरीद के लक्ष्य को भी बढ़ाकर 56000 मीट्रिक टन कर दिया गया है, जिसे राज्य सरकार 1940 से 1960 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से किसानों से क्रय कर रही है।
कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 62 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर हैं तथा खरीद की अवधि बढ़ाने से किसानों को लाभ होगा, जिससे उन्हें पड़ोसी राज्यों में धान बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धान की खरीद एफसीआई के माध्यम से की जा रही है तथा खरीद की अवधि को 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एफसीआई के सहयोग से स्थापित विपणन केन्द्रों के माध्यम से किसानों को उचित दाम मिलने के साथ-साथ घरद्वार पर ही अपने उत्पाद विक्रय करने की सुविधा हासिल हुई है।
कंवर ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से संबल करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार व कृषि गतिविधियों में विविधता लाने के लिए अनेक नई योजनाएं आरंभ की हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि इस साल के खरीफ मार्केटिंग सीजन के दौरान ज़िला ऊना में अब तक 891 किसानों से कुल 21,306 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। टकारला खरीद केन्द्र पर 633 किसानों से 15,647 क्विंटल, जबकि टाहलीवाल केन्द्र पर 258 किसानों से 5,659 क्विंटल धान की खरीद अब तक की जा चुकी है।
वहीं एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा ने भी धान की खरीद अवधि को बढ़ाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना एक कृषि प्रधान जिला है तथा सरकार के इस फैसले से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली :  दलित महिला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला द्वारा दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेजरी से अगर भुगतान हो रहे तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे फर्नीचर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी जान ले कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं,  मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोले मंत्री, जनहित को दें प्राथमिकता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चर्चित महिला अफसर ओशीन को फिर नहीं मिली पोस्टिंग : हिमाचल सरकार ने 29 HAS बदले

शिमला. हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम सहित कुल 29 अफसरों के ट्रांसफर किए. इसके साथ ही कई अफसरों को पोस्टिंग भी दी गई. लेकिन चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को अब भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच कार्यक्रम में 71 समस्याओं व मांगों में से 36 समस्याओं व 12 मांगो का किया गया निपटारा

शिमला :  शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 25वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!