किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर होगी महापंचायत, सरवन सिंह पंढेर ने की ये अपील

by
पिछले साल 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक साल पूरा होने वाला है. ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की ओर से 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर महापंचायत रखी गई है।
इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर की दीवार पंजाबियों को संकेत देती है कि देश की राजधानी में उनकी कोई जगह नहीं है।
                    उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और मनोहर लाल खट्टर द्वारा बनवाई गई दीवार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत के व्यापारी और ट्रांसपोटरों को नुकसान किया है. ऐसी ही दीवार जब इस बार बजट पेश हुआ हुआ तो किसान और मजदूरों के लिए बना दी गई कि हम आपको कुछ भी देने वाले नहीं हैं. ये बजट सिर्फ देश कॉरपोरेट के लिए पेश किया गया और आम जनता को कुछ भी नहीं दिया गया।
सरवन सिंह पंढेर ने केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए महज 3.38 प्रतिशत बजट आवंटित किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को फिर से कर्ज के जाल में धकेलने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा तीन से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है।
पंधेर ने लोगों से की ये अपील?
पंधेर ने कहा, “इसलिए हम देश की जनता और किसान मजदूर के सामने ये बात रखना चाहते हैं कि इस देश में बोला तो जा रहा है कि डेमोक्रेसी है, आपको अपनी बात करने का हक है।
लेकिन शंभू बॉर्डर से देश की राजधानी में जाने का हक हमें नहीं है. इस वजह से हम कह रहे हैं कि किसान मजदूर के पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है. इसलिए 13 फरवरी को होने वाली महा पंचायत में पंजाब, हरियाणा के सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMO पोसी के साथ ऑनलाइन ठगों ने की 49 लाख रुपये की ठगी : पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और अन्य को ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गढ़शंकर, 25 अप्रैल :ऑनलाइन ठगी का शिकार करने वालो ने पीएचसी पोसी के एसएमओ को 49 लाख की ठगी का शिकार बना लिया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी के एसएमओ की शिकायत पर कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
पंजाब

बाजवा बोले -60 पार्षद थे, 33 चुनाव लड़ पा रहे, उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया – पंजाब इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिले बाजवा

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त राज कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!