किसान 31 जुलाई तक करवा सकते हैं मक्की और धान की फसलों का बीमा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जुलाई। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि आदि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ इस वर्ष खरीफ सीजन के दौरान भी किसानों को मिल रहा है।
कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि जिला ऊना में इस योजना के तहत मक्की और धान की फसल का बीमा किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। पहले इसके लिए 15 जुलाई तिथि निर्धारित की गई थी।
उन्होंने बताया कि मक्की व धान की फसलें उगाने वाले बंटाईदारों, काश्तकारों सहित सभी किसान जिला की सभी अधिसूचित तहसीलों और उप तहसीलों में यह बीमा करवा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिसूचना विभाग की वेबसाइटagriculture.hp.gov.in पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही बीमा करवाने के लिए किसानों को अपना फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड और अपनी भूमि के कागजात सहित बीमा कंपनी या नजदीकी लोक मित्र केंद्रों, बैंकों या ऑनलाइन के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
प्रीमियम और बीमित राशि
डॉ धीमान ने बताया कि किसानों द्वारा देय प्रीमियम राशी 48 रूपए प्रति कनाल तथा बीमित राशि 2400 रूपए प्रति कनाल निर्धारित है। योजना के संबंध में किसी भी तरह के परामर्श के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों विकास खंड अम्ब और गगरेट सुशील कुमार, मोबाइल नम्बर 82192-77283, विकास खंड बंगाणा में विश्वनाथ, मोबाइल नम्बर, 70185-33602, विकास खंड हरोली में हर्ष मेहता, मोबाइल नम्बर 98052-84713 और विकास खंड ऊना में रोहित सैणी मोबाइल नम्बर 97798-48264 से सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*हरोली में विकास का निर्णायक दौर, बल्क ड्रग पार्क के 900 करोड़ के टेंडर ….राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटी करेगी बंद मार्ग निरीक्षण – DC अनुपम कश्यप

रोहित भदसाली।  शिमला 31 अगस्त – बालूगंज में बंद रोड़ की बहाली के लिए चल रहे मरम्मत कार्यों के संपन्न होने के बाद 1 सितंबर 2024 को विशेष कमेटी निरीक्षण करेगी। यह कमेटी मार्ग...
Translate »
error: Content is protected !!