किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

by
बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतगणना ब्लाॅक हेडक्वाटर पर 22 जनवरी को होगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्वतंत्र और सुचारू रूप से करवाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 158-बी के तहत आदेश जारी किए है कि 17, 19 और 21 जनवरी को होने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी।
आदेशों में यह भी कहा गया है कि मतदान के 48 घण्टें के इस अवधि के दौरान मतदान क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की चुनावी जनसभाओं, सिनेमाटोग्राफ, टेलीविज़न, अन्य समान तंत्र, मनोरंजन या संगीत कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार करने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा ऐसे व्यक्तियों को 2 वर्ष की सजा अथवा जुर्माना या दोनो हो सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

ऊना : हिमाचल प्रदेश में बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के खिलाफ देविंदर सिंह जग्गी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

एएम नाथ। धर्मशाला : काग्रेस पार्टी ने लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते खोल ही दिए हैं। कांग्रेस ने यहां से भाजपा उम्मीदवार व हाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

ऊना, 22 दिसम्बर – सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी।...
Translate »
error: Content is protected !!