किसी महिला को हाईवे पर न दें लिफ्ट : पुलिस ने किया अलर्ट

by

जालंधर। सोमवार रात पंजाब के एक हाईवे पर एक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसके साथ दोस्ती की और कुछ देर बाद ही दो युवक अचानक सड़क किनारे से आकर हथियारों के बल पर उससे लूटपाट कर फरार हो गए।

पीड़ित ट्रक ड्राइवर अहमद जम्मू-कश्मीर से फल लेकर आया था और मंडी में माल उतारकर लौट रहा था। अहमद ने बताया कि रास्ते में महिला ने उसे इशारा कर रुकवाया और लिफ्ट मांगी।

महिला के ट्रक में बैठते ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और महिला ने उससे जल्द ही दोस्ताना रवैया अपना लिया। इसी दौरान दो युवक, जिनके हाथ में दातर और तलवार थीं, अचानक ट्रक के पास आ धमके।

उन्होंने ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाया और उसके पास रखे 25 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। ये रकम ड्राइवर मंडी से माल देकर लेकर लौटा था। घटना के बाद दोनों युवक महिला के साथ फरार हो गए।

ढाबे पर बैठे लोगों ने देखा, पर लुटेरे फरार

वारदात के समय पास ही स्थित एक ढाबे पर कुछ लोग बैठे थे जिन्होंने यह सब होते देखा। वे तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।

हालांकि, हड़बड़ी में भागते समय आरोपित अपनी एक्टिवा स्कूटी मौके पर ही छोड़ गए। ढाबे पर मौजूद शिकायतकर्ता दलजीत ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने आया था, तभी देखा कि एक महिला और दो युवक ट्रक चालक को लूट रहे हैं। जब वह नजदीक गया तो आरोपी उसे देखकर भाग निकले।

एक्टिवा भी निकली चोरी की

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल गुरजीत सिंह ने स्कूटी को जब्त कर थाने पहुंचाया।

जब पुलिस ने एक्टिवा का नंबर चेक किया, तो पता चला कि यह स्कूटी लसाड़ा निवासी एक व्यक्ति की है, जिसने इसकी चोरी की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज करवा रखी थी। इससे यह साफ हो गया कि लूट की वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी पहले ही चोरी की गई थी।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

फिलहाल, एएसआई संजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर अहमद और शिकायतकर्ता दलजीत के बयान दर्ज कर लिए हैं।

इसके साथ ही पुलिस अब उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बताया गया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी हाईवे पर लिफ्ट मांगने वाली महिलाओं की तरफ से ट्रक चालकों से दोस्ती कर लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस को संदेह है कि यह किसी गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो हाईवे पर सक्रिय है और भोले-भाले चालकों को अपना शिकार बना रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से हराया : हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से किया पराजित

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया बीबीएन, 20 जनवरी (तारा) : 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.  लिस्ट...
article-image
पंजाब

युवक पर कंबाइन चढ़ने से हुई मौत, साथी पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – सोमवार की रात गढ़शंकर के बंगा रोड पर पड़ते गांव चोहड़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कंबाइन के सामने बैठकर खाना खा रहे दो युवकों पर कंबाइन के चल जाने से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने लिया श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

एएम नाथ। शिमला :  उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज रिज मैदान पर 01 और 02 नवंबर 2025 को आयोजित किये जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह की...
Translate »
error: Content is protected !!