कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट जरूरी: डीसी

by
ऊना : वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उतराखंड राज्य में आयोजित हो रहे कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह रोग, हाईपरटैन्शन, हृदय रोग, स्वास रोग, किडनी रोग से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं आदि को कुंभ मेले में न जाने का परामर्श दिया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों को निर्धारित प्रपत्र पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोविड-19 नेगटिव रिपोर्ट 72 घंटों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। कुंभ मेले में आने से पूर्व उतराखंड राज्य सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और आरोग्य सेतु ऐप हर समय क्रियाशील रखनी होगी।
डीसी राघव शर्मा ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का आहवान किया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला यात्रा से लौटने के उपरांत भी कोविड-19 टेस्टिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंजीत सिंह राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान : भाजपा द्वारा राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाने का एलान करते ही

हमीरपुर- 27 मार्च :  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से टिकट बंटते ही भाजपा में बगावत का सुर सर चढ़कर बोलने लगे हैं। प्रदेश की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जानिए अहम निर्णय हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो वर्षों के दौरान प्रदेशवासियों और कांग्रेस हाईकमान के अटूट समर्थन के लिए किया आभार व्यक्त

रोहित जसवाल। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने कोटखाई प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यों के लोकार्पण किये जिसके अंतर्गत उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!