कुख्यागैंगस्टर लाडी उर्फ खिलाड़ी की सरेआम हत्या : पांच राऊंड फायर, सिर में गोली लगने से हुई मौत

by

फिरोजपुर : कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी उर्फ खिलाड़ी की मंगलवार देर शाम को सरेआम हत्या कर दी गई। फिरोजपुर में भट्टियां वाली बस्ती के पास सड़क पर दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में उसे गोलियां मार दी गईं। शेर खान गांव के रहने वाले गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वह कई मामलों में पुलिस को वांछित था।
गैंगस्टर गुरप्रीत पर मंगलवार शाम बाइक सवारों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, बीच बाजार उस पर गोलियां चलाई गई और पांच राउंड फायर किए गए। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। लाडी शूटर शिशु गैंग का सदस्य था, जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अप्रैल 2022 को गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था।गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह लाडी के खिलाफ कपूरथला सहित पंजाब के कई अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। गुरप्रीत पर हत्या, किडनैपिंग, फिरौती मांगने और हत्या प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी लगते ही डीएसपी सुरेंद्र कुमार सहित थाना सिटी प्रभारी जितेंद्र सिंह और थाना सदर प्रभारी अभिनव चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मामा की 16 साल की बेटी पर आया दिल तो गन प्वाइंट पर उठाया : कुख्यात गैंगस्टर लाडी का साल 2020 में अपने सगे मामा की 16 साल की बेटी पर दिल आ गया था और उसने उसे घर से गन प्वाइंट पर उठा लिया था। दरअसल, लाडी पांच महीने होशियारपुर जेल में बंद था और जेल से छूटने के बाद अलग-अलग जगह ठिकाने बदलकर रहने लगा। फिर वह मामा के घर रहने लगा और उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा। जब इस बात का लड़की के पिता को पता चला तो उसने गुरप्रीत को समझाया कि उसकी बेटी अभी 16 साल की है। वैसे भी सगी रिश्तेदारी के हिसाब से यह तेरी बहन लगती है। रिश्ता नहीं हो सकता। इस पर वह उसके साथ रंजिश रखने लगा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। एक दिन वह अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और घर पर फायर कर लड़की को जबरन उठा ले गया।

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था कुख्यात गैंगस्टर सुभाष : एक दिन पहले फिरोजपुर शहर में ही पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान करीब 20 मिनट दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोप में फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर सुभाष को गोली लगी। इसके बाद उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर सुभाष उर्फ बाशी पुलिस को कई मामलों में वांछित था। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया

गढ़शंकर : सिविल सर्जन होशियारपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के मार्गदर्शन में आज सिविल अस्पताल गरशंकर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन...
article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से लूट का मामला, बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

बठिंडा। बीती 2 अगस्त की रात को मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बठिंडा से हरिद्वार जा रहे आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट लिया। लुटेरे श्रद्धालुओं...
Translate »
error: Content is protected !!