कुमारसैन मंदिर में चोरी : 5 तोले चांदी का मोहरा, दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुराया

by

शिमला : कुमारसैन मंदिर से चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुरा लिया। साथ ही सीसीटीवी रूम से DVR और 5 तोले चांदी का मोहरा भी उठाकर ले गए। इसकी कीमत 16 हजार के करीब बताई गई है। कुमारसैन के भरेड़ी मंदिर में अज्ञात लोगों ने रात को वारदात अंजाम दी। कुमारसैन पुलिस ने स्थानीय निवासी मोहन लाल वर्मा की शिकायत पर आईपीसी की धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंदिर के चौकीदार प्रेम चंद ने जब दान पेटी का ताला खुला देखा तो तुरंत गांव वालों को जानकारी दी। मंदिर में जाकर देखा तो चांदी के गहने गायब थे। कुमारसैन पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक इस तरह का कोई सबूत नहीं मिला है, जिसकी मदद से चोर का पता लग सके। मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जाएगा, जिससे चोर का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सैन्य अस्पताल में निधन – 8 साल कोमा में रहे लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट: 2015 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चेहरे पर गोली लगने से गंभीर रूप से हो गए थे घायल

जालंधर : टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट, जो पिछले आठ वर्षों से कोमा में थे, का शनिवार को जालंधर के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। सेना पदक हासिल...
article-image
पंजाब

आप, भाजपा और अकाली दल को एक दिन में लगे झटके : झाड़ू को छोड़ जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल : ब्रिगेडियर राजकुमार अकाली दल को छोड़ और पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू भाजपा को छोड़ आप में हुए शामिल

जालंधर : जालंधर कैंट से पूर्व अकाली विधायक और आप नेता जगबीर सिंह बराड़ ने अब झाड़ू को छोड़कर भगवा धारण कर लिया है। उन्होंने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में...
article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों की दुकानें होंगी सील : नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर

होशियारपुर, 21 जनवरी: नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर जुर्माना और ब्याज माफी की विशेष योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे नागरिकों...
article-image
पंजाब

मां की ह्त्या : पैसे देने से मना करने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

कपूरथला : मां से पैसे मांगने पर मना किए जाने पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। सुल्तानपुर लोधी में एक घर से 80 वर्षीय एक विधवा बुजुर्ग महिला का...
Translate »
error: Content is protected !!