कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

by
रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंपनी को अपफ्रंट प्रीमियम 7 फीसदी ब्याज समेत याचिका दायर होने की तारीख से देने को कहा है। सरकार की ओर से पैसा जमा किए जाने के बाद अब भवन की नीलामी नहीं होगी। बता दें कि वर्ष 2009 में सरकार ने कंपनी को 320 मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट आवंटित किया था। प्रोजेक्ट लाहौल-स्पीति में लगना था।
सरकार ने उस समय प्रोजेक्ट लगाने के लिए बीआरओ को सड़क निर्माण का कार्य दिया था। समझौते के अनुसार सरकार ने कंपनी को मूलभूत सुविधाएं देनी थीं, जिससे कंपनी समय पर प्रोजेक्ट शुरू कर सके। कंपनी ने वर्ष 2017 में हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। इसकी सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।
कंपनी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रोजेक्ट लगाने के लिए सुविधाएं न मिलने के कारण प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा और वापस सरकार को दे दिया। इस पर सरकार ने अपफ्रंट प्रीमियम जब्त कर लिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को सेली कंपनी को 64 करोड़ अपफ्रंट प्रीमियम लौटाने के आदेश दिए। सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ एलपीए दायर कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक...
article-image
पंजाब

ट्रिनिटी स्कूल की छात्रा गुरनूर कौर करेगी आईएससीई राष्ट्रीय साहित्यिक प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि ट्रिनिटी स्कूल, होशियारपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा गुरनूर कौर को आईएससीई राष्ट्रीय साहित्यिक प्रतियोगिता 2025 (सीनियर श्रेणी) में उत्तर क्षेत्र...
article-image
पंजाब

मोहाली में ऑपरेशन सील : 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सील’ के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेराबस्सी उपमंडल के हंडेसरा क्षेत्र में बनाए गए...
article-image
पंजाब

दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

दिल्ली : एएम नाथ। -. मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!