कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

by

रोहित जस्वाल। । शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से भेंट की। इस मौके पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।
कुलदीप कुमार ने राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों, विशेषकर अनुसूचित जाति विकास योजना (एससीडीपी) के अंतर्गत बजट में कटौती के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राज्य के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रभाग के अंतर्गत बजट प्रावधान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने छावनी क्षेत्रों के निकट या मध्य में रहने वाली आबादी के मुद्दों को हल करने के लिए आयोग से हस्तक्षेप करने और इन्हें रक्षा मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने आयोग की गतिविधियों के बारे में भी अध्यक्ष को अवगत करवाया और कर्त्तव्यों के निर्वहन के दौरान आयोग को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने आयोग से राज्य समीक्षा बैठक की तिथि निर्धारित करने का भी आग्रह किया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने उनके मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस नें हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत : भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना की तैयार

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना तैयार है। जिसके तहत भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला...
Translate »
error: Content is protected !!