कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

by

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस देर शाम उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल सियुंड में नाका पर मौजूद था।

उसी समय सामने से एक व्यक्ति आया लेकिन पुलिस दल को देखकर वह व्यक्ति पीछे की तरफ मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुल्लू डॉ कार्तिकेयन ने गुरूवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी कमलदीप बोहरा (40) पुत्र मदन लाल बोहरा निवासी कोट रोड़ नजदीक नैना देवी मन्दिर, पटियाला गेट नाभा ज़िला पटियाला (पंजाब) के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीलिया से बचाव को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश : दूषित जल का सेवन पीलिया का मुख्य कारण- एसडीएम स्वाति डोगरा

सरकाघाट, 21 नवम्बर।   एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र में बढ़ते पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) और अन्य जलजनित रोगों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है पंजाब: तिवारी

लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की नवांशहर, 12 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामले में 5वीं SIT की गई गठित

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख और उसके दो अन्य सदस्यों को फिर से बदलने का निर्णय लिया...
Translate »
error: Content is protected !!