कृषि मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : लक्षित परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करें अधिकारी : चंद्र कुमार

by
एएम नाथ। ज्वाली,20 जुलाई। कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं क्षेत्र की लम्बित मांगों के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने चालू वित्त वर्ष की सभी लक्षित परियोजनाओं के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
चंद्र कुमार ने कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य अंतिम चरण में हैं,उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर ठेकेदारों के कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने में असमर्थ हैं या जिनके कार्यों की गुणवत्ता तय मानकों के तहत नहीं पाई जा रही है उनका टेंडर रद्द कर 15 दिनों के भीतर दूसरे ठेकेदार को टेंडर अवार्ड किए जाएं।
उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष एस.सी.एस.पी स्कीम के अंतर्गत एक करोड़ 23 लाख, ओ.टी.एन.पी के अंतर्गत 3 करोड़,नाबार्ड के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ तथा सड़क नवीनीकरण पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा ज्वाली तथा नगरोटा सूरियां अस्पताल के उन्नयन कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से कुठेड़, भलाड़,कनैत व नगरोटा सूरियां में पशु औषधालयों का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे उचित ड्रेनेज न होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर बहता रहता है। सड़कें खराब होने के कारण दुघर्टनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के किनारे नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित बनाने के साथ जिन स्थानों में ड्रेनेज नहीं है वहां उचित ड्रेनेज बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण कुछ जगह सड़कों का काम रुका हुआ है,इसके लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश इतिहास का अब तक का सबसे उबाऊ, नीरस, दिशा और विजन हीन बजट : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार लगातार राजस्व घाटा बढ़ा और पूंजीगत निवेश घटा रही है एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमान 2026- 27 पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयरान ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख से रेनोवेट हुआ रेडक्रॉस भवन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल करेंगे उद्घाटन

धर्मशाला, 31 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के पुराने भवन को रेनोवेट करके पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल 1 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल, बीएड छात्रों के प्रतिनिधिमंडल, नगर निगम शिमला आजीविका भवन के प्रतिनिधिमंडल और एमबीबीएस व बीडीएस के इच्छुक छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब रेडू में मुफ्त मेडीकल कैंप 15 को : लोहड़ी पर एक दिवसीय शिविर लगाएगा आयुष विभाग

बीबीएन, 13 जनवरी (तारा) : उपमंडल मुख्‍यालय नालागढ़ से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी का पर्व हर साल की तरह इस बार...
Translate »
error: Content is protected !!