केंद्र के 30 करोड़ लौटाने का फैसला : हिमाचल सरकार अपनी शर्तों पर बनाएगी मेडिकल डिवाइस पार्क

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने जिला सोलन के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क अपने संसाधनों से बनाने का निर्णय किया है। राज्य सरकार ने 265 एकड़ भूमि पर 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मिले 30 करोड़ रुपये लौटाने निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार यदि इस राशि को वापस नहीं करती तो राज्य को कई आर्थिक नुकसान होंगेे। राज्य सरकार को उद्योगपतियों को भूमि एक रुपए प्रति वर्ग मीटर, बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट के अलावा दस वर्षों तक पानी, रखरखाव और गोदाम की सुविधा बिना किसी शुल्क के प्रदान करनी पडे़गी।
मेडिकल डिवाइस पार्क में बनने वाले अधिकांश उपकरण राज्य से बाहर बेचे जाएंगे, लेकिन इससे भी राज्य के खजाने को एनएसजीएसटी के कारण प्रत्यक्ष नुकसान होता। इसलिए राज्य सरकार ने इन शर्तों से मुक्त होने का निर्णय लिया, जिससे जमीन और अन्य संसाधनों की बिक्री से ही राज्य को आने वाले 5-7 वर्षों में 500 करोड़ रुपये का फायदा होने की उम्मीद है। अब राज्य सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क में आने वाले उद्योगों को अपनी उद्योग नीति के अनुसार प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों को किसी भी कीमत पर लूटने नहीं देगी। इन संसाधनों पर हिमाचल प्रदेश के लोगों का हक है और प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार हर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न मोर्चों पर हक की लड़ाई लड़ी जा रही है और इसी दिशा में कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने मेडिकल डिवाइस पार्क भी स्वयं बनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार की राशि नहीं लौटाते हैं तो उद्योगपतियों को अनिवार्य प्रोत्साहन प्रदान करने पड़ेंगे, जिससे राज्य के खजाने पर बहुत अधिक बोझ पड़ेगा और सरकार कोे राजस्व को घाटा होगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने अब तक 74.95 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं और प्राथमिकता पर मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। श्री सुक्खू ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार ने जिला ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में किसी भी प्राइवेट एजेंसी की मदद नहीं लेने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये अपने संसाधनों से प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण के लिए राज्य सरकार क्लस्टर विकास योजना के तहत सिडबी से ऋण लेगी। अब परियोजना में फेरबदल करते हुए 25 प्रतिशत भूमि विशेष रूप से चिकित्सा उपकरण उद्योगों के लिए और 75 प्रतिशत अन्य रणनीतिक उद्योगों के लिए आवंटित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक पार्क को हिमाचल प्रदेश में अत्याधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ-साथ राज्य सरकार के लिए आय का नियमित स्रोत बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है और उद्योगपतियों को उनके कारोबार में हर संभव सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में भी राज्य सरकार उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

एएम नाथ। कांगड़ा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में पंचकूला की कंपनी ने लिया कैंपस इंटरव्यू, 33 को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ऊना, 28 जनवरी: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में पंचकूला चंड़ीगढ़ की फार्मा कम्पनी रिकाॅर्डर्स एवं मैडीकेयर सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड ने अपने उत्पादन संस्करण में नियुक्ति के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में अभिभावक–शिक्षक संघ की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की आम सभा की बैठक बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पीटीए संरक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को 110 करोड़ रुपये की दी सौगात

एएम नाथ।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर में लगभग 110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!