केंद्र सरकार का नया बजट ऐतिहासिक और देश की प्रगति की तरफ एक और कदम: खन्ना

by

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट 2026 एक ऐतिहासिक बजट के रूप में देश की प्रगति की तरफ एक और कदम साबित होगा! खन्ना ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी वित्त मंत्री ने नौवीं बार बजट पेश किया हो! खन्ना ने कहा कि यह बजट देश की रक्षा सुरक्षा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है! उन्होंने कहा कि एविएशन के क्षेत्र में देश विश्व के तीसरे नंबर पर आ चुका है जो कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के योग्य नेतृत्व में संभव हो पाया है! खन्ना ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के दृढ़ नेतृत्व में कनेक्टिविटी की दर 99.9% है और बेरोजगारी की दर मात्र 3% रह गई है! अगर विदेशी धन की बात की जाए तो भारत के पास 701.4 बिलियन डॉलर्स विदेशी धन पड़ा हुआ है जो की देश के चहुमुखी विकास के लिए कबीर पत्थर साबित होगा! खन्ना ने कहा कि इस बजट में डोमेस्टिक प्रोडक्शन पर विशेष ध्यान दिया गया है इससे हमारे विदेश पर जो निर्भरता है वह कम होगी और जो विदेशी ताकतों द्वारा हमें बार-बार टैरिफ लगाने की धमकी दी जाती है उसका भी डर नहीं रहेगा! खन्ना ने कहा कि इस बजट के दौरान जीएसटी में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है! उन्होंने कहा कि अगर टैक्स में बढ़ोतरी होगी तो मिशन देश प्रगति की ओर और तेजी से अमृतसर होगा! खन्ना ने कहा कि इस बजट में केंद्र द्वारा जल थल और वायु कनेक्टिविटी बढ़ाने की और जोर दिया गया है जो कि केंद्र सरकार का एक बेहतर कदम है! खन्ना ने कहा कि इस बजट की एक और उपलब्धि यह है कि जनता के जन धन खाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और आज तक देश में पांच उंजा करोड़ लोगों के जनधन खाता खुल चुके हैं जो की एक अमीर और गरीब में होने वाले फर्क को समाप्त करने के लिए सही सिद्ध हो रहे हैं! इस मौके खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समूह कैबिनेट को इस ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सूद भवन मे तीज का त्योहार बहुत उत्साह हर्षउल्लास के साथ मनाया

होशियारपुर/दलजीत अंजनोहा : सूद सभा महिला विंग होशियारपुर की तरफ से सूद महिला विंग की चेयरमैन श्रीमती नीरज सूद (रिटायर्ड प्रिंसिपल) की अध्यक्षता मे हरयाली तीज का उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया...
article-image
पंजाब

सरकारी टीचर्स यूनियन सदस्यों ने विधायक रोड़ी से मिलकर अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा

गढ़शंकर – सरकारी टीचर्स यूनियन माहिलपुर ब्लाक 1 के सदस्यों ने टीचर्स नेता अरविंदर सिंह हवेली जिला प्रचार सचिव जीटीयू व ब्लाक प्रधान सतविंदर सिंह मंडेर की अगुवाई में गढ़शंकर के आप विधायक जयकिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रबंधन समितियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका कर सकती है अदा – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 19 मार्च – समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

ऊना : 1 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!