केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

by

नई दिल्ली : मिडल  ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेल के संकट से सहमी हुई है, वहीं भारत के आम नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी उथल-पुथल के बीच देश के करोड़ों वाहन चालकों के मन में बस एक ही डर था क‍ि क्या कल सुबह पेट्रोल महंगा हो जाएगा?

लेकिन सरकारी सूत्रों ने इस डर को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

दाम स्थिर रहेंगे
सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होगा. सरकार की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में तेल का स्टॉक सुरक्षित है और स्थिति दिन-ब-दिन सुधर रही है. यह भरोसा हमें यह बताता है कि सरकार आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर सतर्क है।

भारत की रणनीति
सिर्फ जुबानी आश्वासन ही नहीं, भारत ने अपनी तेल सुरक्षा (Oil Security) को मजबूत करने के लिए जमीन पर भी बड़ा काम किया है. हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने अपनी रणनीति बदली है. पहले भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 60% हॉर्मुज के अलावा अन्य स्रोतों से लाता था, जिसे अब बढ़ाकर 70% कर दिया गया है. यानी हमने अपनी तेल सप्लाई चेन को हॉर्मुज के रिस्क से 10% और ज्यादा सुरक्षित कर लिया है।

विपक्ष के आरोपों पर सरकार का पलटवार
कांग्रेस की ओर से LPG की कीमतों को लेकर लगाए गए आरोपों पर सरकार ने तीखा पलटवार किया है. सरकार का कहना है कि LPG को लेकर किए गए दावे पूरी तरह आधारहीन हैं. हमारा बयान केवल पेट्रोल और डीजल को लेकर था. आज हम फिर से आश्वस्त करते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी।

शांति से रहें, पैनिक न करें
हॉर्मुज में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर भारत की बारीक नजर है. सरकार जिस तरह से तेल आयात के विकल्पों को बढ़ा रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में भी ईंधन की सप्लाई सुचारू बनी रहेगी. पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के 23 गांवों में हुई 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले में अब तक 377790 लाभार्थियों का हो चुका है टीकाकरण जिले के अलग- अलग गांवों में सिविल व पुलिस अधिकारियों की ओर से गांवों में लोगों को कोविड बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूखे की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे अधिकारी : राघव शर्मा

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज सूखे की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मियों में सामान्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

शिमला  : मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा।  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो. चंद्र...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ ज़िला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

होशियारपुर, 16 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा  ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 2024 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेलों का पहला दिन होशियारपुर के आउटडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत...
Translate »
error: Content is protected !!