केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में : अनशन करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ :

by

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अनशन करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में सात अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक अनशन का आह्वान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान और सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में सात अप्रैल को शहीद भगत सिंह नगर जिले के खटकर कलां में अनशन करेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अनशन में शामिल होने की अपील की। रूपनगर से विधायक चड्ढा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार का हाथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक को भाजपा अपने लिए ”सबसे बड़ा खतरा” मानती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एनसीसी का ‘पुनीत सागर अभियान’ – प्लास्टिक की बर्बादी से समुद्र तटों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान

नंगल :  खाद्य पैकेजिंग से लेकर बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, कंप्यूटर और कारों तक हर चीज का उपयोग करते हुए प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन का लगभग हिस्सा बन गया है। प्लास्टिक की यह सर्वव्यापी सामग्री,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के चंद घंटे पहले : 15 बार चाकूओं से हमला कर जिम ट्रेनर बेटे को पिता ने मौत के घाट उतारा : 7 साल पहले किए अपमान का खूनी इंतकाम

नई दिल्ली  :  दक्षिण दिल्ली में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी हैं। एक जिम ट्रेनर की शादी के जश्न के बीच ही उसकी हत्या कर दी गयी। 15 बार चाकूओं से हमला करके...
article-image
पंजाब

Celebrate Diwali with Books, Urges

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Delivering an inspiring message at the Government Middle School Bharta Ganeshpur, renowned literary figure Baljinder Maan encouraged students to celebrate Diwali with books instead of fireworks. He emphasized that spending on...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या-क्या बदल जाएगा , केजरीवाल के लिए : सैलरी-भत्ते आधे, सुविधाओं में भी कटौती

दिल्ली में अब आतिशी मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद...
Translate »
error: Content is protected !!