केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

by

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद यह साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल को चुनाव के लिए सिर्फ 1 जून तक के लिए जमानत दी है और चुनाव के बाद उन्हें फिर से जेल जाना होगा।  सिरसा ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दिल्ली के लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कोई घोटाला नहीं किया है, भ्रष्टाचार नहीं किया है और वह वाकई ईमानदार हैं तो फिर उन्हें 1 जून के बाद दोबारा जेल क्यों जाना होगा ? भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इतना बड़ा भ्रष्टाचार और घोटाला किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव के लिए सिर्फ 1 जून तक की ही अंतरिम जमानत दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पात्र आवेदक

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ में पैराग्लाइडिंग करती महिला पायलट की उड़ान भरने के दौरान गिरने से मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ से उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की पैराग्लाइडिंग करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष...
article-image
पंजाब

125 किलो चूरा पोस्त सहित 3 ग्रिफतार: आरोपियों की दो कारों को पुलिस ने कबजे में लिया. 15-61-85 एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोगो को 125 किला चूरा पोस्त सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया और उनकी दो गाडिय़ों को भी पुलिस ने कबजे में ले लिया। एसएचओ जसवंत सिंह...
article-image
पंजाब

नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रुख पर जताई चिंता : सांसद मनीष तिवारी ने गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

रूपनगर, 10 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल और कसरत हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और एक सेहतमंद व्यक्ति अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां...
Translate »
error: Content is protected !!